Description
ब्रिलिएंट प्रकाशन के जन्मदाता डॉ. मो. मुरसालीन अहमद के अद्भुत दृष्टि दृष्टि एवं स्वयं के अंतरात्मा की आवाज के साथ अपने शैक्षिक जीवन काल के पिछले तीन दशकों तक विद्यार्थियों के साथ बोले पलों से किए गए अनुभवों के पुष्टिकरण में पुनः बिहार बोर्ड एवं एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 9 के लिए ब्रिलिएंट माध्यमिक जीवविज्ञान, भाग 1 का प्रथम संस्करण आप सभी पाठकों के प्यार भरे तीव्र अवलोकन के लिए प्रस्तुत है।
शैक्षिक उम्र के वर्तमान चौथे दशक के मुकाम तक के सफर में अनगिनत विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान विषय समझने एवं परीक्षाओं को बहाद्र ढंग से उत्तीर्ण करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता रहा है। प्रयोग किया गया है कि किस प्रकार से विद्यार्थियों के मस्तिष्क में विज्ञान विषय की कठिन समस्याओं को मूलरूप से सहज बनाया जाए। पाठ्य की सरलता, विज्ञान की नवीनतम उपलब्धियाँ, अंग्रेज़ी-हिंदी विवरण, विषय-वस्तु की क्रमबद्धता, आगे के उच्च वर्गों में आने वाले कठिनाइयों के कम प्रयास में समाधान आदि बिंदुओं में सामंजस्य का विशेष ध्यान रखा गया है।
विषय को परीक्षोपयोगी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के एवं विभिन्न स्तर के प्रश्न दिये गये हैं तो जीवनोपयोगी एवं रोचक पठन के लिए कई उदाहरण सामान्य जीवन के अनुभवों से लिये गये हैं जैसे पहाड़ पर रहने वाले मनुष्यों के गाल गुलाबी (लाल) क्यों होते हैं……………..!
सही ध्यानाकर्षण के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों को अलग श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा के ठीक पहले पिछले एक वर्ष में किये गये किसी भी अध्याय के सभी तथ्यों को कम से कम समय में ताजा करने के लिए प्रत्येक अध्याय के अन्त में दिये गये सही रूप से समक्षतः सारांश डूबने की सबसे सहारा होगा एवं विद्यार्थियों के लिए मित्रवत् साथ रहेगा।





