Description
माध्यमिक रसायनशास्त्र, भाग 1 का प्रथम संस्करण कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत है। पुस्तक में विभिन्न शीर्षकों के अंतर्गत रसायनशास्त्र के मूल सिद्धांतों और अवधारणाओं का समावेश किया गया है। इस पुस्तक की रचना का उद्देश्य सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक उपयोग के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। तथ्यों को अनेक उदाहरण देकर स्पष्ट किया गया है।
प्रस्तुत पुस्तक छह अध्यायों में विभाजित है। पहले अध्याय में पदार्थ के स्वरूप, उनकी विभिन्न अवस्थाएँ तथा अवस्था-परिवर्तन का विवरण दिया गया है। विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से पदार्थ की प्रकृति और उन पर ताप, दबाव आदि के प्रभाव को स्पष्ट किया गया है। अणु द्विन एवं त्रिन द्विय गये हैं। दूसरे अध्याय में परमाणु संरचना, प्रयोगों के निष्कर्ष, त्रुटियाँ और निष्पत्ति को समझाने का प्रयास किया गया है। इलेक्ट्रॉनों की गति, कक्षाओं और त्रिआयामी संरचना को सरल रूप में समझाने का प्रयास किया गया है। तीसरे अध्याय में आवर्त सारणी और उसके संबंधों के अतिरिक्त रासायनिक संयोग के नियम, संजोजकता, अनुप्रयोग आदि के अनेक सिद्धांत और उदाहरण दिए गए हैं।
चौथे अध्याय में अणुओं के संयोगों के विभिन्न रूपों में टॉमसन, रदरफोर्ड, बोर और वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान के साथ समस्यात्मक, समभाषिक आदि का विवरण दिया गया है। पाँचवें अध्याय प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित है। वायु, जल, मृदा आदि के महत्व, उनका प्रदूषण और उसके नियंत्रण, जैव रासायनिक चक्र आदि का संक्षिप्त विवरण दिया गया है। रसायनशास्त्र के अध्ययन प्रयोगों के बिना पूरा नहीं होता। छठे अध्याय में रासायनिक प्रयोगशाला में प्रयोगों उपयोगों के चित्रण समेत उनके उपयोगों का वर्णन किया गया है।
पुस्तक की भाषा सरल है। तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए चित्रों का भरपूर प्रयोग किया गया है। प्रत्येक अध्याय के अंत में स्मरणीय शीर्षक दिया गया है। इसमें अध्याय की मुख्य बातों का संक्षेप में प्रस्तुत रूप दिया गया है। प्रश्नावली शीर्षक के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ, अतिलघु उत्तरयुक्त, लघु उत्तरयुक्त, दीर्घ उत्तरयुक्त और बहुविकल्पीय प्रश्न दिये गये हैं। बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों से समानता है। महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल प्रश्न-पत्र से लिए गए प्रश्नों के आगे BM अंकित है।





