Description
बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली-2010 के आलोक में 40 (चालीस) हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में एक या अधिक चरणों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। विभिन्न कारणों से परीक्षा आयोजित करने में विलंब/मुख्य परीक्षा हेतु चयन की स्थिति में यदि परिणाम प्रकटन में विलंब हो रहा हो, तो अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आयोग उनके प्राप्तांक का प्रकाशन कर सकता है।
★ प्रारंभिक परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 150 (एक सौ पचास) होगी एवं प्रत्येक प्रश्न 04 (चार) अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 02 घंटे 15 मिनट की होगी। प्रश्न पत्र द्विभाषीय होगा (हिन्दी/अंग्रेजी भाषा)। अगर हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में किसी प्रश्न में भिन्नता होगी, तो अंग्रेजी के प्रश्न को ही मान्य माना जायेगा।
★ मुख्य परीक्षा : मुख्य परीक्षा में प्रत्येक विषय की जानकारी के आधार पर विषयवार प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक विषय की परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी एवं प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट का निर्धारण किया जायेगा।
★ चयन : चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण नीति के अनुसार एवं विधिवत प्रमाणित प्रमाण पत्र के आधार पर किया जायेगा।
★ प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस निम्न प्रकार है –
खण्ड (क) सामान्य अध्ययन : इससे प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के सामान्य ज्ञान एवं उसके पर्यावरण के संबंध में अनुभव और उनके उपयोग की योग्यता की जांच करना है। वर्तमान घटनाओं एवं दिन-प्रतिदिन की घटनाओं से संबंधित जानकारी तथा इनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानना अपेक्षित है, जैसा कि एक शिक्षित व्यक्ति से आशा की जाती है। इसमें भारत तथा उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न भी शामिल हो सकते हैं, विशेषकर।
-
समसामयिक विषय – वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तकें, लिपि, मुद्रा, खेल-किलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ।
-
भारत और उसके पड़ोसी देशों का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन, भारत का संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था, पंचवर्षीय योजना, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, 5 वर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान।
(ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित : इसमें सामान्य विज्ञान के सामान्य समझ तथा विषय की सामान्य जानकारी के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
(i) सामान्य विज्ञान : इसमें भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, पादप विज्ञान।
(ii) गणित : सामान्य गणित की सवलीन प्रवृत्तियाँ, पूर्ण संख्याओं का अंकगणन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएँ, प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ एवं हानि।
(ग) मानसिक क्षमता जाँच : इसमें विभिन्न प्रकार के तार्किक प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर में सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन करना होता है। इसमें समानता, वर्गीकरण, अंकीय श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, दिशा ज्ञान, पत्र एवं दर्पण संबंधी प्रश्न, श्रंखलाओं की पूर्ति, कथन निष्कर्ष, कथन पूर्वधारणाएँ, कथन तर्क, लेखन एवं पद व्याख्या।
मुख्य परीक्षा के लिए दो पत्र होंगे–
(क) हिंदी (100 अंक) होगा। यदि परीक्षार्थी इसमें 30 प्रतिशत या 30 प्रतिशत से अधिक अंक लाते हैं तो उन्हीं का दूसरा पत्र मूल्यांकन (Evaluate) किया जायेगा।
(ख) प्रश्न पत्र जिसमें निम्न विषय शामिल होंगे–
(क) सामान्य अध्ययन,
(ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित,
(ग) मानसिक क्षमता जाँच (Comprehension/Logic/Reasoning/Mental Ability)।
Reviews
There are no reviews yet.